{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Gold Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, हरे रंग में कर रहा कारोबार 

चांदी व सोना के रेट में भारी गिरावट के बाद बुधवार को तेजी देखने को मिल रही है। जहां पर चांदी व सोने के रेट ने पहले की तरह ही उछाल देखने को मिल रहा है।
 

चांदी व सोना के रेट में भारी गिरावट के बाद बुधवार को तेजी देखने को मिल रही है। जहां पर चांदी व सोने के रेट ने पहले की तरह ही उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह MCX मार्केट खुलते ही सोना व चांदी के रेट लगातार हरे रंग में कारोबार कर रहे है यानी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

पिछले सप्ताह शुक्रवार को चांदी व सोना के रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और यह यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। मंगलवार को MCX मार्केट में सोना व चांदी के रेटों में न तो ज्यादा उछाल आया और न ही कमी आई। बुधवार सुबह MCX मार्केट में चांदी की कीमत 278015 रुपये प्रति किलोग्राम खुली।

इसके बाद लगातार हरे रंग में कारोबार करती रही। दोपहर 12 बजे के आसपास चांदी की कीमतों ने नीचे की तरफ रुख किया और इस दौरान इंट्रा डे का 275044 रुपये का लो लेवल को छुआ। इसके बाद फिर से चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास चांदी की कीमत 284500 पहुंच गई।

बुधवार को MCX मार्केट में चांदी में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि अब भी चांदी  के निवेशकों में असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही है।  बुधवार को चांदी की कीमतों में अब तक 17 हजार के करीब उछाल देखने को मिला है। 

सोना ने फिर से 1 लाख 60 हजार के स्तर को छुआ 

MCX मार्केट में बुधवार को जमकर खरीदारी हुई है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी सोना की कीमत में उछाल के बाद MCX में भी कीमतों में उछाल देखने को मिला है। बुधवार सुबह MCX मार्केट में 158420 रुपये प्रति दस ग्राम कीमत खुली।

इसके बाद कीमतों में नरमी दिखाई दी, लेकिन दोपहर बाद फिर से सोना की कीमत में उछाल देखने को मिला है। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास सोने की कीमतों में लगभग छह हजार रुपये का उछाल देखने को मिला है। इस दौरान सोना की कीमतों ने एक लाख 60 हजार के स्तर को छु लिया।