{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Gold-Silver Rates : सोना व चांदी के उछल रहे रेट, 6 माह में सोना 32800, चांदी 66200 रुपये महंगी हुई 

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। यह उछाल मजबूत स्पॉट डिमांड, वेडिंग सीजन और फेड रेट कट की उम्मीदों की वजह से दर्ज की गई है।
 

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। यह उछाल मजबूत स्पॉट डिमांड, वेडिंग सीजन और फेड रेट कट की उम्मीदों की वजह से दर्ज की गई है। वैसे सोने से ज्यादा रफ्तार भरी है चांदी ने जो अब तक के हाई लेवल 1,73000 रुपए किलो के स्तर पर पहुंची है। वहीं सोना 1,31000 रुपए प्रति दस ग्राम पर रिकॉर्ड बना रहा है।

पिछले 6 महीनों में देखे तो सोना 32800 रुपए व चांदी 66200 रुपए तक महंगा हो चुका है। कॉमेक्स पर सोना 4220.40 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 56.33 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार में सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 1,27600 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 1,16400 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 1,70000 व टंच 1,70300 रुपए प्रति किलो रही।

आगे कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल

बाजार जानकारों का कहा कि सोने की कीमतों में एमसीएक्स पर करीब 14160 रुपए की तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर भी सोना 4,220 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। आने वाले समय में सोने की चाल अमरीकी फेड द्वारा ब्याज दरों पर लिए जाने वाले फैसले पर निर्भर करेगी। सोना आने वाले समय में 1,45,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये की रेंज में कारोबार कर सकता है।

फेड की बैठक पर ध्यान

कारोबारियों का कहना है कि इस वक्त 87 प्रतिशत से ज्यादा ट्रेडर्स को भरोसा है कि अमरीकी फेडरल रिजर्व दिसंबर की मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती करेगा। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की अगली बैठक 9 और 10 दिसंबर को होने वाली है। अगर यह कटौती हुई तो सोने के लिए यह एक बड़ा बुलिश ट्रिगर हो सकता है। चांदी की रफ्तार तेजी ही बनी रह सकती है और यह 2 लाख का आकंड़ा पार कर सकती है। चांदी में औद्योगिक मांग जोरदार बनी हुई है वहीं वायदा में ऊंचे भाव पर खरीदी की जा रही है।