Sona Kharid : सोना के लिए अब मोलभाव की जरूरत नहीं, 18 मई से शेयरों की तरह एनएसई पर होगी सीधी खरीद
sona kharid के लिए एनएसई पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) की ट्रेडिंग शुरू की जाएगी
sona kharid ka din : अगर आप सोना खरीदना चाहते है और उसमें निवेश करना चाहते तो वह बड़ा ही आसान हो जाएगा। इसके लिए अब खरीदार को एमसीएक्स में खाता खुलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि अब वह जैसे शेयर बाजार में शेयरों की खरीदारी की जाती है, उसकी तरीके से अब सोना भी खरीदा जा सकेगा।
गोल्ड बाजार में बीते कुछ दिनों से काफी हलचल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश मुद्रा बचाने के लिए सोना न खरीदने की अपील के बाद सरकार ने गोल्ड पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। ऐसे में जब भौतिक सोना महंगा और पहुंच से दूर हो रहा है, नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का महत्वपूर्ण अपडेट राहत लेकर आया है।
आगामी 18 मई से एनएसई पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) की ट्रेडिंग शुरू की जाएगी, जो सोने में निवेश के तरीके को पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित बनाएगी। एनएसई ने घोषणा की है कि 18 मई से ईजीआर की ट्रेडिंग शुरू होगी। एनएसई का कहना है कि इस नए प्लेटफॉर्म का मकसद गोल्ड निवेश को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और आसान करना है।
ईजीआर एक ऐसा डिजिटल सिस्टम है, जिसमें निवेशक असली सोने का मालिक होता है, लेकिन उसे सोना घर में रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। जब कोई व्यक्ति इंजीआर खरीदता है, तो उसके नाम पर उतनी मात्रा का असली भौतिक गोल्ड सुरक्षित वॉल्ट में रखा जाता है।
अब मोलभाव की जरूरत नहीं
यह पूरा सिस्टम शेयरों वाले डीमैट अकाउंट जैसा कार्य करता है। ईजीआर से जुड़ा गोल्ड सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) द्वारा विनियमित वॉल्ट्स में रखा जाएगा। इससे लोगों को घर में सोना रखने या बैंक लॉकर पर अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें 1 किलो, 100 ग्राम, 10 ग्राम, 1 ग्राम और यहां तक कि 100 मिलीग्राम तक के विकल्प शामिल होंगे।