{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Gold Rate Today : सोने के दाम हुए धड़ाम, लखपति की लाइन से हुआ बाहर 

28 जून 2025 को सोने का भाव

 

Gold Rate Today : विश्व के विभिन्न देशों में हुए तनाव के बीच में सोने के दाम आसमान को छू रहे है। जैसे ही देशों के बीच में शांति बन रही, वैसे ही सोने के दाम धड़ाम से नीचे आ रहे है। पिछले कई दिनों से सोने के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। लखपति बने सोने के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले दस दिन में सोना एक लाख को पार कर चुका है, लेकिन सप्ताह के आखिर दिनों में सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके कारण सोने में निवेश करने वाले लोगों को निराशा हाथ लगी है।

पिछले दस दिन में सोने के दाम 1,01,000 रुपये पहुंच गए थे, लेकिन अब यह कीमत 98000 रुपये पर आ गई है। इस दौरान सोने में करीब 3500 रुपये की गिरावट दर्ज की ई है। 28 जून यानी शनिवार को भी  सोने का भाव 550 रुपये कम हुआ है। हालांकि मार्केट में शनिवार को ज्यादा उतरा चढ़ाव नहीं होता, लेकिन इस बार सोने में दामों में गिरावट दर्ज की। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 97,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 89,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 

28 जून 2025 को सोने का भाव

सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को सोने के निवेशकों को निराशा हाथ लगी, क्योंकि 28 जून को सोने ने लाल रंग में कारोबार किया। सोने के साथ चांदी के भाव में भी  गिरावट दर्ज की गई। अगर दिल्ली की मार्केट की बात की जाए तो 22 कैरेट सोना 89,450 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम का भाव रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 89,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।

28 जून 2025 को चांदी की कीमत 

सोने के साथ चांदी की चाल भी धीमी रही। हालांकि सोने के मुकाबले चांदी में कम गिरावट दर्ज की गई। 28 जून  2025 को 1,07,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। शनिवार को चांदी के भाव में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।