{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Gold rate today : सोने के रेट होंगे धड़ाम, सोने में आएगी 16 प्रतिशत तक गिरावट 
 

16 प्रतिशत तक गिरावट आती है तो सोने के भाव 85 हजार रुपये से नीचे आ जाएंगे
 

सोना में निवेश करने वाले लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में सोने के भाव में भारी गिरावट आने वाली है। जहां पर सोना 30 प्रतिशत तक बढ़ा है, लेकिन वर्ष 2025 के अंत तक सोने के भाव में 16 प्रतिशत तक गिरावट की उम्मीद है। अगर सोने में 16 प्रतिशत तक गिरावट आती है तो सोने के भाव 85 हजार रुपये से नीचे आ जाएंगे। इससे जहां पर शादी समारोह के लिए जेवरात खरीदने वालों को राहत मिलेगी, वहीं जो लोग सोने में निवेश कर रहे है, उनको ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अमेरिका के सिटी बैंक ग्रुप के कमोडिटी विश्लेषकों का कहना है कि देश के विभिन्न देशों के बीच में अस्थिरता के चलते व अन्य कारणों से एक साल में सोने के भाव में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जोकि यह भाव स्थिर नहीं दिखाई दे रहे है। साल के आखिरी तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,000 डॉलर प्रति आउंस तक गिर सकता है। इससे भारत के विभिन्न शहरों में सोना 85 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिक जाएगा।

सिटीग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में सोने की कीमत के पूर्वानुमान को कम करने के साथ निवेशकों को संभावित गिरावट को लेकर चेताने के साथ कहा, आर्थिक स्थितियों में सुधार के साथ साल 2026 में सुरक्षित निवेश को लेकर सोने का आकर्षण घटेगा। 2025 के अंत और 2026 में सोने की निवेश मांग में कमी की संभावना है।

लखपति बनकर नीचे आया सोना 

विशेषज्ञों की अनुसार जुलाई माह में सोने के भाव में उतार चढ़ाओ जारी रहा। इस माह सोना 1 लाख 500 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंचने के बाद 99300 रुपए तक उतरा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद रुख को देखते हुए कीमत में गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है।

अमेरिका के मंदी से बचने की उम्मीद बढ़ी है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित किया जाएगा। अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दर में कटौती करेगा, इससे अमेरिका में आर्थिक विकास तेज होगा। ग्लोबल ट्रेड वार का समाधान और भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सोने की कीमत नीचे आ सकती हैं।