Govt procurement wheat : गेहूं की सरकारी खरीद के लिए राज्यों का कोटा किया निर्धारित, पंजाब से खरीद जाएगी सबसे ज्यादा गेहूं
केंद्र सरकार की तरफ से गेहूं खरीद के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। सरकारी एजेंसियों द्वारा इस दौरान अलग-अलग राज्यों में एमएसपी पर गेहूं की खरीदी जाएगी। इसके लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की तरफ से प्रत्येक राज्य से गेहूं खरीद का कोटा निर्धारित कर दिया गया है। देश में सबसे ज्यादा पंजाब से गेहूं की खरीद की जाएगी।
दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश व तीसरे नंबर पर हरियाणा से गेहूं की खरीद की जाएगी। हालांकि गेहूं की कटाई के हिसाब से सरकारी खरीद की तिथि निर्धारित की गई है। सबसे आखिर तक उत्तराखंड में गेहूं की खरीद होगी। उत्तराखंड में 30 जून तक गेहूं की खरीद होगी। जबकि सबसे पहले गेहूं की खरीद पंजाब व हरियाणा में बंद होगी।
इन राज्यों में गेहूं की खरीद का कार्य 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। जबकि कुछ राज्यों में मार्च से ही खरीद की प्रक्रिया आरंभ हो गई। केन्द्रीय खाद्य मंत्रालय ने इस वर्ष पंजाब में 122 लाख टन, मध्य प्रदेश में 78 लाख टन, हरियाणा में 72 लाख टन, राजस्थान में 21 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 10 लाख टन, बिहार में 18 हजार टन, जम्मू कश्मीर में 10 हजार टन, गुजरात में 4 हजार टन, हिमाचल प्रदेश में 3 हजार टन तथा उत्तराखंड में 1 हजार टन की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर करीब 303 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इन राज्यों में इन तिथियों में होगी सरकारी खरीद
खाद्य निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गेहूं की सरकारी खरीद की समय सीमा पंजाब तथा हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक, मध्य प्रदेश में 15 मार्च से 30 जून तक, राजस्थान में 10 मार्च से 30 जून, उत्तर प्रदेश में 17 मार्च से 15 जून, बिहार में 1 अप्रैल से 15 जून,
जम्मू कश्मीर में 15 अप्रैल से 31 मई, गुजरात में 4 मार्च से 31 मई, हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल से 15 जून तथा उत्तराखंड में। अप्रैल से 30 जून तक निधर्धारित की गई है। मार्च में जिन राज्यों में खरीद शुरू होनी थी वह पहले ही आरंभ हो चुकी है।