{"vars":{"id": "127470:4976"}}

market price : राजस्थान, मध्य प्रदेश में चने की आवक घटी, भाव में आई तेजी 

खपत में तेजी आने की संभावना के चलते बाजार में चना की मांग में सुधार हुआ
 

चने में पिछले एक-दो दिनों से अचानक तेजी का रुख देखा जा रहा है।  खासकर चना दाल मिलों की मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में लगभग 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है। व्यापारियों का मानना है कि मॉनसून के दौरान खपत में तेजी आने की संभावना के चलते बाजार में चना की मांग में सुधार हुआ है। 

राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों की मंडियों में चना की सप्लाई धीरे-धीरे घट रही है, वहीं सरकारी बफर स्टॉक भी सीमित मात्रा में दिखाई दे रहा है। नई फसल की आवक अभी दूर है और इस बार उपज भी कम रहने का अनुमान है, जिससे चना में ज्यादा मंदा आने की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5775, ऑस्ट्रेलिया 5850, तुवर लेमन 6375 व उड़द एफएक्यू 6800 रुपए।


दलहन : चना कांटा 6000 से 6075, डंकी 5200 से 5500, विशाल 5700 से 5950, काबुली चना 8800 से 9500, रशियन 5800 से 6000, बिटकी 5200 से 5300, मसूर 6050 से 6100, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6600, महाराष्ट्र लाल 6600 से 6700, कर्नाटक 6600 से 6800, निमाड़ी 6000 से 6500, मूंग बेस्ट नया 7200 से 7250, एवरेज 6७०० से ७०००, मोगर 5600 से 6200, उड़द नया गर्मी का 6500 से 7400, बोल्ड 7400 से 7600, मीडियम 6200 से 6500 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7400 से 7600, मीडियम 7800 से 8000, बोल्ड 8100 से 8200, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 7100 से 7300, फूल 8300 से 8500, बेस्ट तुवर दाल $800 से 10000, ब्रांडेड तुवर दाल 10500, मूंग दाल मीडियम ४४०० से ४५००, बोल्ड ८८०० से १०००, मूंग मोगर १४०० से १५००, बोल्ड ९८०० से ९९००, उड़द दाल मीडियम 8650 से 8750, बोल्ड 8850 से 9050, उड़द मोगर 9700 से 10100, बोल्ड 10100 से 10200 रुपए।