Prices Pulses : मिलों की सीमित खरीदी से चने के भाव नरम, तुवर के भाव में सुधार
तुवर और उड़द का घरलू बाजार भाव थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ एक निश्चित सीमा में स्थिर रह सकता है जबकि चना के दाम में थोड़ी नरमी आ सकती है। व्यापारी एवं दाल मिलर्स केवल अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने लायक मात्रा में ही चना की खरीद कर रहे हैं क्योंकि इसकी आपूर्ति एवं उपलब्धता की स्थिति सुगम बनी हुई है और विदेशों से सस्ते दाम पर इसका चाहा आयात भी हो रहा है।
इसके साथ-साथ पीली मटर का आयात भी हो रहा है और इसका अच्छा खासा स्टॉक भी उपलब्ध है। मांग एवं सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद से तुवर का भाव आगे कुछ सुधर सकता है लेकिन घरेलू एवं
आयातित माल की भारी उपलब्धता को देखते हुए उड़द की कीमतों में ज्यादा तेजी आना मुश्किल लगता है। दलहनः चना कांटा 5660 से 5700, डंकी चना 4700 से 4900, विशाल 5400 से 5425, काबुली डॉलर 8000 से 8500, रशियन 5500 से 5700, बिटकी 5000 से 5200, मसूर 5800,
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6400 से 6500, महाराष्ट्र लाल 6600 से 6700, कर्नाटक 6600 से 6800, कर्नाटक नई 7000 से 7300, निमाड़ी 6000 से 6500, निमाड़ी नई 6200 से 6800, मूंग बेस्ट गर्मी का 7800 से 8200, बोल्ड 8100 से 8300, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 7000 से 7200 रुपए।