{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Grocery Market : आपूर्ति में कमी से काली मिर्च के भाव मजबूत, शकर तेज

काली मिर्च खपत कम होने से शकर के पूरे कोटे की बिक्री में कठिनाई

 

काली मिर्च के भाव में लगातार उतार चढाव जारी है। फिलहाल काली मिर्च का भारतीय बाजार स्थिर से मजबूत बना हुआ है, जिसकी वजह आपूर्ति में कमी और उत्पादकों द्वारा बिक्री में कटौती है। कीमतों में मामूली उछाल दिख रहा है। यह उछाल मांग से ज्यादा उपलब्धता की संरचनात्मक सीमाओं के कारण है। आपूर्ति कम बनी हुई है क्योंकि किसान बेहतर कीमतों की उम्मीद में अपने स्टॉक को कम मात्रा में बाज़ार में उतार रहे हैं।

साथ ही, कर्नाटक में फसल काफी कम हुई है, जबकि ब्राज़ील से आयात की कमी से स्थिति और बिगड़ रही है। प्रमुख निर्यात क्षेत्रों में भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण व्यापारिक गतिविधियाँ सामान्य है। निर्यात्त मात्रा में मामूली गिरावट के वावजूद, उच्च मूल्य स्तर स्थिर राजस्व सुनिश्चित कर रहा है। शकर के भाव में तेजी बनी हुई है।

केन्द्रीय खाद्य मंत्रालय ने अप्रैल माह के लिए 23 लाख टन शकर कोटा जारी किया है वहीं मार्च 2026 के लिए 22.50 लाख टन शकर की घरेलू विक्री का कोटा नियत किया था और ऐसा लग रहा था कि मिलों को इस पूरे कोटे की बिक्री करने में सफलता मिल जाएगी। लेकिन महत्वपूर्ण खपतकर्ता क्षेत्र होटल, रेस्तरां बड़ी रसोई (सामुदायिक किचन) तथा ढावा आदि को एलपीजी की समुचित आपूर्ति नहीं होने से वहां शकर की खपत घट गई। इसे देखते हुए लगता है कि मिलर्स को अपने निर्धारित कोटे के अनुरूप शकर बेचने में कामयाबी नहीं मिल पाएगी और कोटे का कुछ भाग अनबिका रह जाएगा।

शकर 4180 से 4240, रायलरतन साबूदाना लूज में 5800, 1 किलो पेंकिग में 6450, सच्चामोती लूज में 5700, 1 किलो पैकिंग में 6300, आधा किलो पैकिंग में 6400, साबूदाना सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 6290, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 6230, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 5540 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 335 व बाक्स में 350 से 390, खोपरा बूरा 3800 से 6500 रुपए।

मसाले कालीमिर्च 735 से 747, मिनिमटर 770 से 775, मटरदाना 815, हल्दी निजामाबाद 220 से 250, हल्दी सांगली 280 से 282, जीरा 250 से 260, मीडियम 265 से 275, बेस्ट 280 से 295, सौंफ मोटी 120 से 128, मीडियम 140, बेस्ट 250 से 325, एक्सट्रा बेस्ट 340 से 375, बारीक 220 से 270, लौंग चालू 730 से 755, बेस्ट 770 से 785, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260 से 270, जायफल 850 से 880, बेस्ट 925, जावत्री 1875 से 1975, बेस्ट 2100 से 2150, बड़ी इलायची बेस्ट 1775 से 1850 रुपए।