Dry Fruits Price : सूखे मेवों की कीमतों में आया भारी उछाल, बादाम, पिस्ता, अंजीर के रेट 30 प्रतिशत तक बढ़े
डॉलर की तुलना में भारतीय रुपए के कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के कारण इंदौर के सियागंज थोक बाजार में सूखे मेवे महंगे हो गए हैं। आयातित बादाम, पिस्ता और अंजीर की कीमतों में 20-30 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई है। व्यापारियों का कहना है कि आगामी - होली, रमजान जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए सूखे मेवों में मंदी के आसार कम नजर आ रहे है।
शकर 4000 से 4040, गुड़ भेली 3900 से 4000, कटोरा 4100 से 4200, लड्डू 4600 से 5000, बर्फी 5450 से 5500, ग्लास 4800 से 5300, सिंघाड़ा पुराना 150 से 155, नया 165 से 170, रायलरतन साबूदाना लूज में 4850, 1 किलो पैंकिग में 5350, सच्चामोती लूज में 4750, 1 किलो पैकिंग में 5200, आधा किलो पैकिंग में 5300, साबूदाना सच्चासाबु एगमार्क (आधा - किलो पैकिंग) 5110, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 5040, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 4500 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)। खोपरा गोला कट्टे में 312 व बाक्स में 320 से 365, खोपरा बूरा 3400 से 5800 रुपए।
मसाले कालीमिर्च 740 से 745, मिनिमटर 760 से 770, मटरदाना 815, हल्दी निजामाबाद 220 से 250, हल्दी सांगली 280 से 282, जीरा 250 से 260, मीडियम 265 से 270, बेस्ट 310 से 340, सौंफ मोटी 115 से 135, मीडियम 145 से 165, बेस्ट 250 से 325, एक्सट्रा बेस्ट 340 से 360, बारीक 220 से 275, लौंग चालू 725 से 750, बेस्ट 780 से 810, दालचीनी 245 से 250, बेस्ट 255 से 260, जायफल 815, बेस्ट 850, जावत्री 1675 से 1875, बेस्ट 2050,
बड़ी इलायची 1575 से 1675, बेस्ट 1775 से 2100, पत्थरफूल 235 से 255, बेस्ट 325 से 425, बाद्यान फूल 405 से 455, बेस्ट 525 से 600, शाहजीरा खर 425, ग्रीन 925 से 975, तेजपान 90 से 97, तरबूज मगज 520 से 550, नागकेसर 925 से 975, सौंठ 325 से 470, खसखस चालू 800 से 950, बेस्ट 1050 से 1250, एक्टाबेस्ट 1350 से 1400 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 925 से 960, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 855 से 865, काजू एस डब्ल्यू 300-830 से 845, काजू जेएच 810 से 825, टुकड़ी 750 से 765, बादाम इंडिपेंडेट 770 से 780, कैलिफोर्निया 845 से 860, मोटा दाना 930 से 945, टांच 750 से 800, खारक 75 से 85, मीडियम 95 से 125, बेस्ट 175 से 265, किशमिश कंधारी 475 से 550, बेस्ट 625 से 650, इंडियन 390 से 415,
बेस्ट 470 से 485, चारोली 1650 से 1750, बेस्ट 1850 से 1950, मनुक्का 325 से 475, बेस्ट 575 से 600, एक्सट्राबेस्ट 775 से 950, अंजीर 700 से 750, बेस्ट 850 से 975, मखाना 960 से 985, बेस्ट 1250 से 1350, एक्सट्राबेस्ट 1550 से 1600, पिस्ता इरानी मोटा 2200 से 2300 बेस्ट 2350 से 2450 रुपए।