{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सोयाबीन तेल में मांग बढ़ने की संभावना, बढेंगे दाम

 क्रूड आयल की तेजी का असर सोया तेल पर दिखाई दे सकता
 

अगस्त माह में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है, जिससे सोया तेल में मांग बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में सोया तेल में खास तेजी-मंदी नहीं हो रही है। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि अमरीका के बाद अब ब्राजील ने भी बायोडीजल मेंडेट बढ़ना का निर्णय लिया है।

 क्रूड आयल की तेजी का असर सोया तेल पर दिखाई दे सकता है। साथ ही त्योहारी मांग बढ़ने से भाव में तेजी देखी जा सकती है। सोयाबीनी का भाव मंदा रहने से इसकी बुवाई पर असर पड़ सकता है।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1360 से 1380, मुंबई मूंगफली तेल 1390, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1165 से 1170, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1105 से 1110 मुंबई सोया रिफाइंड 1180 से 1185, मुंबई पाम तेल 1160, इंदौर पाम 1210, राजकोट तेलिया 2165, गुजरात लूज 1335, कपास्या तेल इंदौर 1215 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300 से 6400, रायडा 5800, टोली 4300 से 4400, सोयाबीन 3700 से 4285 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 31500 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 4३45, एवी एग्रो उज्जैन 4325, बैतूल ऑइल 4435, मित्तल देवास 4३00, एम. एस नीमच 4३00, विप्पी देवास 4300, प्रकाश पीथमपुर 432५, खंडवा ऑइल 43५० रुपए।

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2३०0, देवास 2३०0, उज्जैन 2३०0, खंडवा 22७5, बुरहानपुर 22७5, अकोला 31७५ रुपए