{"vars":{"id": "127470:4976"}}

गिरवी रख रहे हैं अपना घर तो पेपर साइन करने से पहले जान लें ये जरुरी नियम, वरना हाथ से निकल जाएगी प्रॉपर्टी

 

Property knowledge : कई बार लोग कर्ज में फंस जाते हैं या फिर बच्चों की पढ़ाई होती है तो अपना घर गिरवी रख देते हैं। घर गिरवी रखते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना आप अनचाही मुश्किलों में फंस सकते हैं। घर गिरवी रखते समय एक पेपर साइन करना पड़ता है। पेपर साइन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है वरना आप अपनी प्रॉपर्टी गंवा सकते हैं।

प्रॉपर्टी गिरवी रखते समय इन बातों का रखें ध्यान 

 घर गिरवी रखते समय मॉर्गेज डीड  पर साइन करना पड़ता है। यह एक कानूनी दस्तावेज होता है। बिना जानकारी के आप अगर इस दस्तावेज पर साइन करते हैं तो आपकी संपत्ति खतरे में पड़ सकती है। मॉर्गेज डीड दो प्रकार की होती है- पहला उपयोगाधिकतर मॉर्गेज, जिसमें मालिकाना हक आपके पास रहता है लेकिन घर का इस्तेमाल और देखभाल कर्ज देने वाला करता है।

दूसरा  सिंपल मॉर्गेज, जिसमें पेपर कर्जदाता के पास जमा हो जाता है लेकिन घर आपके पास रहता है। आप जब भी अपना घर गिरवी रखें तो जान लीजिए कि आप किस मॉर्गेज में जा रहे है।

मॉर्गेज डीड पर साइन करने से पहले आपको पेपर की वैधता सुनिश्चित कर लेना चाहिए और आपको टाइटल डीड्स की जांच जरूर करनी चाहिए और यह बातें पता कर लेनी चाहिए कि घर के ऊपर पहले से कोई कर्ज या विवाद तो नहीं है।

 ब्याज चुकाने के शर्तों का रखें ध्यान 

मॉर्गेज डीड में कर्ज की पूरी रकम, इंटरेस्ट रेट और उसे देने की शर्तें स्पष्ट रूप से लिखी रहती है। आपको यह बात जानना चाहिए की ब्याज दर फिक्स है या परिवर्तनशील। अगर आप इस बात का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। कई बार ब्याज परिवर्तनशील होता है जिसकी वजह से बाद में परेशानियां बढ़ जाती है।

आप कर्ज की अवधि और उसे देने की समय सीमा पहले ही साफ कर ले और यह भी जान ले की कर्ज समय से नहीं चुका पाते हैं तो कर्ज देने वाले को क्या अधिकार होंगे, क्या हुआ प्रॉपर्टी जप्त कर लेगा?

 कर्ज चुकाने के बाद पेपर जरूर वापस ले 

जब आप पूरा क़र्ज़ चुका लेते हैं तो कर्जदाता से अपना सारा पेपर वापस ले ले इसके साथ ही डुएज सर्टिफिकेट भी वापस ले लीजिए।