{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Mahindra BE 6 को मिला ट्रांसफॉर्मर्स के Bumblebee जैसा धमाकेदार लुक

 

Mahindra Motors: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है, और इसका कारण भी है। नई-नई इलेक्ट्रिक कारों में बेहतरीन फीचर्स का आना। इसी कड़ी में Mahindra BE 6 का नाम भी आता है, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च की गई है। हाल ही में इस कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह गाड़ी ट्रांसफॉर्मर्स फिल्म के बम्बलबी (Bumblebee) की तरह नजर आ रही है। यह वीडियो कुछ खास इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें कार को एक आकर्षक येलो कलर में दिखाया गया है, जो कंपनी की ओर से ऑफर नहीं किया जाता।

भारत की पहली येलो EV

इस वायरल वीडियो में Mahindra BE 6 पूरी तरह से चमकीले येलो कलर से रैप की गई है। यह रैप गाड़ी के हर हिस्से—बोनट, बम्पर, व्हील आर्च, रूफ, डोर और बूट तक को कवर करता है। इसे देखकर दावा किया जा रहा है कि यह भारत की पहली येलो Mahindra BE 6 है। इस कलर को देने का काम Modzz.kl और Yellowghost\_6666 की टीम ने किया है, जिन्होंने इससे पहले Toyota Fortuner को भी येलो रैप में बदला था।

Mahindra BE 6 की ख़ासियत

Mahindra BE 6 को दो बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है: 59 kWh और 79 kWh। इसके 59 kWh बैटरी पैक से 557 किमी तक की रेंज मिलती है और यह 228 bhp पावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 79 kWh बैटरी से 682 किमी की रेंज मिलती है और यह 282 bhp पावर और 380 Nm टॉर्क जनरेट करती है। इसके अलावा, यह इलेक्ट्रिक कार 175 kW DC फास्ट चार्जर से 20% से 80% तक केवल 20 मिनट में चार्ज हो जाती है।

79 kWh वेरिएंट की खास बात यह है कि यह 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ लेता है। इसमें जनरेशन मोड और लेवल 2 ADAS जैसी उन्नत सुविधाएं भी मिलती हैं। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 19.65 लाख से लेकर 27.65 लाख रुपये तक है, जिसमें 75,000 रुपये का चार्जर भी शामिल है।

क्या आप भी इस नई EV की आकर्षक और पावरफुल फीचर्स से प्रभावित हैं?