{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Mandi Bhav : चने को लेवाली का नहीं मिला समर्थन, भाव में आई गिरावट 

 

पीली मटर पर आयात शुल्क लगने से शुरुआती कारोबार में चने के भाव 5950 से 6000 रुपए खुले, लेकिन लेवाली का समर्थन नहीं मिलने से यह शाम को 50 से 75 रुपए गिरकर 5900 से 5925 रुपए बोला गया। विशाल चना 5750 रुपए रहा। बताया जा रहा है कि उम्मीद के अनुरूप त्योहारी सीजन समाप्त होने के तत्काल बाद सरकार ने पीली मटर पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा कर दी। मालूम हो कि इसके लिए सरकार पर चौतरफा दबाव पड़ रहा था।

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा भारतीय राजपत्र (इंडिया गजट) में जारी अधिसूचना के अनुसार पीली मटर पर 10 प्रतिशत का मानक सीमा शुल्क तथा 20 प्रतिशत का एआईडीसी शुल्क लगाने का निर्णय लिया गया है जो 1 नवम्बर 2025 से प्रभावी हो जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि 1 नवम्बर या उसके बाद पीली मटर के लिए होने वाले आयात अनुबंध पर शुल्क लागू होगा जबकि उससे पूर्व यानी 31 अक्टूबर 2025 तक के लिए बिल ऑफ लेडिंग पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगेगा।

ध्यान देने की बात है कि पहले 31 मार्च 2026 तक पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की स्वीकृति दी गई थी। आगामी समय में दलहनों के घरेलू बाजार मूल्य में कुछ सुधार आने की उम्मीद की जा रही है जबकि चना, मसूर एवं मटर की बिजाई के लिए भी किसानों को अच्छा प्रोत्साहन मिल सकता है। पीली मटर का आयात मुख्यत: कनाडा एवं रूस से हो रहा है।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 55७5, ऑस्ट्रेलिया 57७५, तुवर लेमन 6650 व उड़द एफएक्यू 6700 रुपए।

दलहन : चना कांटा 5९०० से 59२५, डंकी चना 5000 से 5300, विशाल 5725 से 57५०, मसूर 5950 से 6000, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7000, महाराष्ट्र लाल 7100 से 7200, कर्नाटक 7100 से 7300, निमाड़ी 6300 से 7000, मूंग बेस्ट गर्मी का 7700 से 8000, बोल्ड 8100 से 8300, मोगर 5500 से 6500, उड़द गर्मी का 6500 से 7200, बोल्ड 7500 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7५०० से ८२००, मसूर दालबोल्ड 7900 से 8000, बेस्ट तुवर दाल 9500 से 10500, ब्रांडेड तुवर दाल 11000, मूंग दाल बोल्ड 9700 से 9900, मूंग मोगर 9400 से 9500, बोल्ड 9800 से 10000, उड़द दाल 8900 से 9100, उड़द मोगर 9700 से 9900, बोल्ड 10000 से 10100 रुपए।