{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Mandi Bhav : लेवाली कमजोर होने से तुवर दाल के भाव में गिरावट, दालों के यह रहे थोक भाव 

लेवाली कमजोर रहने से तुवर के भाव में इंदौर मंडी में 200 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई
 

लेवाली कमजोर रहने से तुवर के भाव में इंदौर मंडी में 200 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। व्यापारियों का कहना है कि लाईनों पर नई तुवर की आवक बढ़ी है साथ ही ऊंचे भाव पर लेवाली नहीं है, जिससे भाव कम हुआ है हालांकि दालों की बिक्री अच्छी रहने से इसमें मंदी के आसार नहीं है।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5450, ऑस्ट्रेलिया 5650, तुवर लेमन 7950, सफेद 6850 व उड़द एफएक्यू 8100 रुपए। भारत के पूर्वोत्तर पड़ोसी देश- म्यांमार में दलहन फसलों के नए माल की आपूर्ति शुरू होने और खासकर भारत में मांग मजबूत रहने से निर्यातकों को उड़द एवं तुवर का शिपमेंट बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल रहा है

म्यांमार की निर्यातक संस्था ओवरसीज एग्री ट्रेड एसोसिएशन तथा व्यापारिक संगठन-एम पी बी एम एस एम ए के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी 2026 के दौरान देश से उड़द का निर्यात सुधरकर 82,673 टन पर पहुंचा जो जनवरी 2025 के शिपमेंट 80.266 टन से 2407 टन तथा दिसम्बर 2025 के निर्यात 46,065 टन से काफी अधिक रहा।

जनवरी 2026 में म्यांमार से अकेले भारत को 71,550 टन उड़द का निर्यात किया गया जबकि वियतनाम को 4310 टन, मलेशिया को 1452 टन तथा अन्य देशों को 5361 टन उड़द का शिपमेंट हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 की अम्पूर्ण अवधि (के दौरान ग्यांमार से कुल मिलाकर 8,46,084 टन उड़द का निर्यात हुआ था जिसका अधिकांश भाग भारत को भेजा गया।

जहां तक अरहर (तुक्र) का सवाल है तो जनवरी 2026 में म्यांमार से इसका निर्यात उछलकर 17,160 टन पर पहुंच गया जो जनवरी 2025 के शिपमेंट 5606 टन से 11,555 टन अधिक रहा लेकिन दिसम्बर 2025 के निर्यात 19,560 टन से कम था। जनवरी 2026 में म्यांमार से भारत को सर्वाधिक 16,925 टन तुवर का निर्यात हुआ जबकि शेष 235 टन का शिपमेंट अन्य देशों को किया गया।

दाल-दलहनों की थोक कीमतें

दलहनः चना कांटा 5900, डंकी चना 5100 से 5300, विशाल 5700 से 5750, काबुली डॉलर 8000 से 8500, रशियन 5500 से 5700, बिटकी 5000 से 5200, मसूर 5700 से 5750, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7500 से 7700, महाराष्ट्र लाल 7800 से 8000, कर्नाटक नई 8300 से 8600, निमाड़ी नई 7000 से 7800, मूंग बेस्ट गर्मी का 7500 से 7800,

बोल्ड 8100 से 8200, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8200 से 8800, मीडियम 6700 से 7500, हल्का 3000 से 5500 रुपए क्विंटल। दालें: चना दाल 7100 से 7200, मीडियम 7300 से 7400, बोल्ड 7600 से 7800, मसूर दाल बोल्ड 7700 से 7800, तुवर दाल सवा नंबर 8900 से 9100, फूल 10100 से 10300, बेस्ट तुवर दाल 11400 से 12400, ब्रांडेड तुवर दाल 13500,

मूंग दाल मीडियम 9350 से 9450, बोल्ड 9850 से 10150, मूंग मोगर 9850 से 10050, बोल्ड 10150 से 10250, उड़द दाल मीडियम 10100 से 10300, बोल्ड 10600 से 10800, उड़द मोगर 11100 से 11300, बोल्ड 11400 से 11700 रुपए। काबली चना कंटेनर भाव काबली चना (42-44) 10250, (44-46) 9950, (58-60) 8100, (60-62) 7900 रुपए।