MG Motor जल्द ही लॉन्च करेगी नई इलेक्ट्रिक कारें, जानिए पूरी सूची
MG Motors: इस साल अपनी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज बढ़ाने जा रही है। पिछले साल कंपनी ने अपने 100 साल पूरे किए थे, जिसका जश्न उन्होंने Goodwood Festival of Speed में मनाया था। अब 10 से 13 जुलाई 2025 के बीच होने वाले इसी इवेंट में MG Motor कई नई इलेक्ट्रिक कारें पेश करने की तैयारी में है। इस बार कंपनी दो नई EVs लॉन्च करेगी, जिनके नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन टीजर के अनुसार इनमें से एक गाड़ी IM Motors IM6 हो सकती है।
Goodwood Festival of Speed 2025 में MG की नई इलेक्ट्रिक कारों में IM Motors IM6, MG EX4 EV, MG Cyberster Black, Cyber X Concept, MG S5 EV, MG HS SUV और MG4 EV XPower शामिल हो सकते हैं।
IM Motors IM6 चीन में बिकने वाली IM LS6 SUV का रीब्रांडेड मॉडल है, जो पहले से ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे देशों में उपलब्ध है। अब इसे MG ब्रांड के तहत यूरोप और साउथ अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। इस कार की लंबाई 4,904 mm, चौड़ाई 1,988 mm, ऊंचाई 1,669 mm और व्हीलबेस 2,950 mm है। इसमें कर्वी डिजाइन, फुल ग्लास रूफ, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और रियर में फुल-विड्थ LED लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
IM6 में डुअल मोटर सेटअप है, जिसमें फ्रंट पर 200 kW और रियर पर 372 kW की पावर मिलती है। कुल मिलाकर यह कार 778 PS की ताकत और 802 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जो इसे 3.4 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ने में सक्षम बनाता है।
MG Cyberster Black इस बार नए ब्लैक कलर थीम के साथ आएगी, जो इसे और भी स्पोर्टी लुक देगा। इसका इंटीरियर भी पूरी तरह ब्लैक होगा। इसके साथ MG नया Cyber X Concept भी पेश करेगी, जो एक कॉम्पैक्ट SUV है और पॉप-अप हेडलैंप्स व छोटे फ्रंट-रियर ओवरहैंग्स के साथ डिजाइन की गई है।