अब iPhone की कीमत होगी महंगी, Apple ने इन आफर को किया बंद
iPhone 16 और iPhone 15 की कीमतों में पांच हजार रुपये ज्यादा होने वाले है
अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे है तो अब आपको ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आफर पर iPhone खरीदना आज आखिरी दिन हो सकता है। इसके बाद कीमतों में पांच हजार रुपये से ज्यादा बढ़ सकती है। iPhone 16 और iPhone 15 की कीमतों में पांच हजार रुपये ज्यादा होने वाले है। इनकी कीमत बढ़ने के पीछे Apple द्वारा इस सप्ताह में रिटेलर्स और चैनल पार्टनर्स को डिमांड जेनरेशन (DG) सपोर्ट को बंद कर रहा है। ऐसे में इसका सीधा असर उपभोक्ता पर पड़ने वाला है।
कैशबैक आफर को कर चुका है कम
Apple ने iPhone पर दिए जाने वाले कैशबैक आफर में भी कटौती कर दी है। पहले iPhone पर खरीदने पर 6 हजार रुपये तक का कैशबैक दिया जाता था, लेकिन अब इसमें कटौती करके इसको एक हजार रुपये कर दिया है। इसके बाद iPhone लोगों के लिए महंगा बन गए है। इसका सबसे ज्यादा असर नए iPhone 17 लाइनअप पर देखने को मिला है। अब DG सपोर्ट हटाए जाने का असर भी iPhone की कीमतों पर दिखाई देने वाले है। इस सेगमेंट में पुराने मॉडल आमतौर पर ज्यादा बिकते हैं।
iPhone की DG सपोर्ट क्या होती है
iPhone पर DG सपोर्ट के बारे में जानकारी देते हैं। DG सपोर्ट हैंडसेट ब्रांड्स अक्सर कीमतों में सब्सिडी देने और डिमांड बढ़ाने के लिए करते हैं। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि DG सपोर्ट iPhone 15 और iPhone 16 जैसी डिवाइस की असल रिटेल कीमत को कम कर रहा था। इन बैकएंड इंसेंटिव्स की वजह से रिटेलर्स आधिकारिक तौर पर मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) बदले बिना डिस्काउंट दे पाते थे।
इसके चलते ये iPhone ग्राहकों के लिए ज्यादा आकर्षक बन जाते थे। चैनल पार्टनर्स पहले आई फोन पर जितना डिस्काउंट नहीं दे पाएंगे। इसका असर यह होगा कि ग्राहकों को अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। फिर भले ही डिवाइस की आधिकारिक MRP में कोई बदलाव न हुआ हो।
iPhone आज शायद सस्ते में खरीदने का आखिरी दिन
कई रिटेलर्स का कहना है कि आज का दिन ग्राहकों के लिए iPhone 16 और iPhone 15 जैसे पॉपुलर मॉडल्स को DG-सपोर्ट वाली कीमतों पर खरीदने का आखिरी मौका हो सकता है। एक रिटेलर के मुताबिक, "एक बार यह सपोर्ट हट जाने के बाद, खरीदारों को इन्हीं डिवाइस के लिए करीब 5,000 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो थोड़े पुराने मॉडल की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे थे।
एक अन्य इंडस्ट्री सूत्र ने साफ किया कि DG सपोर्ट वापस लेने का फैसला नए iPhone 17 लाइनअप पर लागू नहीं होता। यह सिर्फ मौजूदा या पुराने मॉडल्स तक ही सीमित है। उस व्यक्ति ने कहा, "MRP में कोई बदलाव नहीं हुआ है, और डिस्काउंट में कोई भी बदलाव हमेशा Apple के अपने फैसले पर निर्भर करता है।