Today Petrol, Diesel Rate : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल रेट, जानिए आपके शहर के रेट
डीजल व पेट्रोल हर व्यक्ति की जीवन का अहम हिस्सा हो चुका है। इनके रेट में उतार चढ़ाव उसकी जेब के खर्च को प्रभावित करती है। अगर तेल की कीमतों में बढ़ौतरी होती है तो हर व्यक्ति के खर्च को प्रभावित करता है और वस्तुओं के रेटों में भी उसी के हिसाब से उतार चढ़ाव आता है।
भारत की प्रमुख तेल कंपनी IOCL, HPCL और BPCL के द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 बजे तेज के कीमत जारी की जाती है। उनके द्वारा निर्धारित रेट के हिसाब से पूरे देश में पेट्रोल व डीजल की फिलिंग स्टेशनों पर बिक्री की जाती है।
ये दरें कई बातों पर निर्भर करती हैं - जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर-रुपया की विनिमय दर, और सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स। इसका मकसद उपभोक्ताओं को पूरी पारदर्शिता और ताजगी से भरी जानकारी देना है, ताकि वे अपने खर्च को समझदारी से प्लान कर सकें।
हर राज्य में रेट अलग क्यों होते हैं
हर राज्य अपने-अपने हिसाब से ईंधन पर टैक्स लगाता है। इसलिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट अलग-अलग होते हैं। राज्य सरकारों की टैक्स नीति इन अंतर का सबसे बड़ा कारण होती है।
26 जून 2025 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल व डीजल की कीमतें
चंडीगढ़: ₹96.20 (पेट्रोल), ₹84.26 (डीजल)
नई दिल्ली: ₹96.72 (पेट्रोल), ₹89.62 (डीजल)
मुंबई: ₹106.31 (पेट्रोल), ₹94.27 (डीजल)
कोलकाता: ₹104.95 (पेट्रोल), ₹92.35 (डीजल)
चेन्नई: ₹100.76 (पेट्रोल), ₹92.34 (डीजल)
हैदराबादः ₹107.46 (पेट्रोल), ₹95.70 (डीजल)
बेंगलुरु: ₹102.92 (पेट्रोल), ₹89.02 (डीजल)
लखनऊः ₹94.69 (पेट्रोल), ₹87.80 (डीजल)
जयपुर: ₹108.48 (पेट्रोल), ₹93.72 (डीजल)
पुणे: ₹104.04 (पेट्रोल), ₹90.57 (डीजल)