Pyaj Bhav Today : कौड़ियों के दाम बिक रहा प्याज, सरकार ने 12.35 रुपए पर प्याज खरीदने की घोषणा
भोपाल में 15-20 रुपए किलो प्याज बिक रहा
महाराष्ट्र में मंडियों में प्याज कौड़ियों के भाव बिक रहा है। महाराष्ट्र में प्याज 1 से 4 रुपए किलो मिल रही है। वहीं प्याज भोपाल में 20 से 30 रुपए किलो बिक रही है। इस समय थोक मंडी में 7 से 12 रुपए किलो (700 से 1200 रुपए क्विंटल) क्वालिटीनुसार प्याज के सौदे हो रहे हैं। जबकि फुटकर में 15 से 20 रुपए किलो उपभोक्ताओं को प्याज उपलब्ध हो रही है। हालाकि मंडियों में अभी जो प्याज आ रही है, उसमें हल्का माल ज्यादा आ रहा है।
मिसरोद के किसान विनोद ने बताया कि प्याज के भाव में भारी गिरावट के कारण उन्होंने फिलहाल प्याज बेचने का निर्णय नहीं लिया है। रेहटी के किसान मदन मोहन पाटीदार थी, उन्हें उम्मीद थी कि लागत के हिसाब से सीजन पर प्याज 20 से 30 रूपये बिका।
प्याज उत्पादन के मामले में महाराष्ट्र देश में प्रमुख राज्यों में शामिल हैं। वहां के किसान इस बार अचानक हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण भारी नुकसान झेल रहे हैं। अप्रैल के दौरान महाराष्ट्र के बड़े हिस्से में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे 15 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर रबी की फसलें बर्बाद होने की जानकारी सामने आ रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में नासिक, अहमदनगर और मराठवाड़ा के कुछ हिस्से शामिल हैं, जहां अधिकतर प्याज और गेहूं को भारी नुकसान हुआ है।
12.35 रुपए पर प्याज खरीदने की घोषणा
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में घोषणा की है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले, इसके लिए नेफेड के माध्यम से 12.35 रुपए किलो से प्याज खरीदी जाएगी। सरकार की इस घोषणा के बाद हालांकि अभी प्याज की खरीदी शुरू नहीं हुई है।
भोपाल मंडी सचिव नरेश परमार ने बताया कि मंडी में 400 से 500 क्विंटल प्याज की एवरेज आवक हो रही है जो 700 से 1200 रुपए क्विटल के हिसाब से क्वालिटी के अनुसार नीलाम हो रहा है। मंडी में प्याज की आवक दिनोंदिन बढ़ रही है।
कृषि मामलों के जानकार आमरेंद्र मिश्रा ने बताया कि नई फसल की आवक मंडियों में ज्यादा होने से प्याज के दामों में गिरावट आती जा रही है। किसानों को चाहिए कि पैसों की ज्यादा जरूरत नहीं हो तो कुछ समय के लिए प्याज का स्टॉक बनाकर रखा जा सकता है।