{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Pension Scheme : जनधन बैंक खाता धारकों को 210 रुपये का मासिक निवेश पर मिलेगी 5,000 पेंशन

 

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बचत खाता खुलने के बाद अब महिलाएं अपनी बुढ़ापे की आय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अटल पेंशन योजना (एपीवाइ) की ओर तेजी से बढ़ रही है। वित्तीय समावेशन की दिशा में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में कुल नए अटल पेंशन योजना के ग्राहकों में 55% हिस्सेदारी महिलाओं की रही, जो 2021-22 में केवल 44% थी।

यानी महिलाएं अब सिर्फ बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा को लेकर भी गंभीर हो रही हैं। 31 अक्टूबर तक अटल पेंशन के कुल 8.34 करोड़ ग्राहकों में 48% महिलाएं थीं। एपीवाई में 18 से 40 वर्ष की आयु के लोग जुड़ सकते हैं। 60 की उम्र के बाद 1,000 से 5,000 रुपए तक मासिक पेंशन पा सकते हैं।

हर साल महिला निवेशक बढ़ रहीं

कम मासिक राशि से भविष्य सुरक्षित, नियमित आय न होने पर भी योजना उपलब्ध। घरेलू महिलाओं के लिए आसान विकल्प, बैंक व डाकघर में खाता खुलवा सकते हैं।
ग्राहक की मृत्यु पर जीवनसाथी को पेंशन, जीवनसाथी के निधन पर नॉमिनी को पूरी राशि वापस।