{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आवक बढ़ने से लहसुन के भाव में गिरावट

मंडी में प्याज की कुल 70 हजार बोरी आवक हुई
 

इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक बढ़ने से लहसुन के भाव में नरमी दर्ज की गई। आगरा लाइन से 9 गाड़ी आलू की आवक हुई, जो 1100 से 1300 रुपए क्विंटल बिकी। मंडी में प्याज की कुल 70 हजार बोरी आवक हुई। लहसुन ऊंटी 9000 से 10000, देशी बोल्ड 7000 से 7500, बारिक 2000 से 3000, आलू चिप्स 1400 से 1500, ज्योति 1500 से 1600, प्याज बेस्ट 1600 से 1700, हल्की क्वालिटी 800 से 1000 रुपए क्विंटल रहा।

खरगोन : गेहूं - 2380 से 2671, चना- 5000 से 6300, मक्का 2030 से 2198, तुअर- 5050 से 5700, सोयाबीन- 3985 से 4215, डालर चना- 7970 से 10130, मूंग- 4700 से 7157 रुपए।

बुरहानपुर : गेहूं 2350 से 2621, मक्का 2054 से 2190, ज्वार 1375 से 1814, सोयाबीन 4000 से 5500, तुअर 5905 से 6325,चना 4400 से 5500 रुपए।

शाजापुर : सोयाबीन 2650-4290, गेहूं 2000-2788, चना 4000-8200, डालर चना 3000-6800, मसूर 5600-6335, मूंग 6190-6550, धनिया 5600, तिल्ली 5000 रुपए।

शुजालपुर : गेहूं 2200-2725, सोयाबीन 3000-4272, डालर चना 5500-9730, कांटा चना 5050-5350, मौसमी चना 5000-5400, सरसों 5100-6016, मसूर 5400-6290, मूंग 6000-6700 रुपए।