{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Daal Price : तुवर और उड़द की आपूर्ति में कमी, भाव छुएंगे आसमान को 

बेहतर मांग से तुवर और उड़द के भाव बढ़ने की उम्मीद 

 

आपूर्ति में कमी व भाव में तेजी दर्ज की गई। तुवर का भविष्य मुख्य रूप से आपूर्ति की कमी और कीमतों में संभावित तेजी  की ओर इशारा कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि तुवर और उड़द की कीमतों में तेजी रहने की उम्मीद है, क्योंकि घरेलू बाजार में मांग के मुकाबले आपूर्ति कम बनी हुई है। 2025-26 फसल वर्ष में तुवर का उत्पादन लगभग 32 33 लाख टन रहने का अनुमान है, जो 2024-25 के 35.6 लाख टन से कम हो सकता है। भारत ने तुवर के शुल्क मुक्त आयात की समय सीमा को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा - दिया है, जिससे म्यांमार जैसे देशों से आयात होने की उम्मीद है।

दलहनः चना कांटा 5800 से 5825, विशाल 5700 से 5750, काबुली डॉलर 7400 से 8500, रशियन 5800 से 6000, बिटकी 5000 से 5300, मसूर 6050 से 6100, तूवर नई महाराष्ट्र सफेद 7400 से 7600, महाराष्ट्र लाल 7700 से 7900, कर्नाटक 8000 से 8200, निमाड़ी नई 6000 से 7500, मूंग बेस्ट गर्मी का 7700 से  7800, बोल्ड 8200 से 8500, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8500 से 8700, उड़द गर्मी का 7000 से 7200 रुपए क्विंटल।

दालेंः चना दाल 7100 से 7200, मीडियम 7300 से 7400, बोल्ड 7600 से 7800, मसूर दाल मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, तुवर दाल सवा नंबर 7500 से 7700, फूल 8700 से 8900, बेस्ट तुवर दाल 10100 से 11200, ब्रांडेड तुवर दाल 12400, मूंग दाल मीडियम 9500 से 9600, बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 10400 से 10600, बोल्ड 10800 से 11000, उड़द दाल मीडियम 9800 से 10000, बोल्ड 10300 से 10500, उड़द मोगर 10500 से 10700, बोल्ड 10900 से 11100 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव

काबली चना (42-44) 9700, (44-46) 9400, (58-60) 7200, (60-62) 7000 रुपए।