Pulses Bhav : दाल मिलर्स ने 200 रुपए क्विंटल तुवर दाल के दाम घटाएं
महाराष्ट्र में नई तुवर की 2 लाख बोरी से अधिक आवक
नई तुवर की आवक का दबाव बनने के साथ मांग कम होने के कारण दाल मिलर्स ने तुवर दाल के दाम 200 रुपए क्विंटल घटाएं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र की मंडियों में नई तुवर की आवक बढ़कर 2 लाख बोरी से अधिक हुई है। कर्नाटन में एक माह पहले ही आवक शुरू हो गई थी। मध्यप्रदेश में तुवर की क्रॉप कम बताई जा रही है यहां 20 से 25 हजार बोरी मंडियों में आवक हो रही हैं। कुल मिलाकर तुवर में गिरावट का मुख्य कारण आवक का दबाव व मांग कम होना है। सरकारी नीति और आयात मूवमेंट बाजार की अगली दिशा तय करेंगे।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5275, ऑस्ट्रेलिया 5400, तुवर लेमन 7900, सफेद 6600 व उड़द एफएक्यू 7900 रुपए।
दाल-दलहनों की थोक कीमतें
दलहनः चना कांटा 5600 से 5650, डंकी चना 5000 से 5100, नया विशाल 5300 से 5450, महाराष्ट्र का विशाल चना 5550, काबुली डॉलर 7600 से 7800, रशियन 5200 से 5400, बिटकी 5000 से 5200, मसूर 5600 से 5650, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7400 से 7700, महाराष्ट्र लाल 7700 से 7800, कर्नाटक नई 8000 से 8300, निमाड़ी नई 7000 से 7500, मूंग बेस्ट गर्मी का 7500 से 7800, बोल्ड 8100 से 8200, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8200 से 8700, मीडियम 6700 से 7500, हल्का 3000 से 5500 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7000 से 7100, मीडियम 7200 से 7300, बोल्ड 7500 से 7700, मसूर दाल बोल्ड 7450 से 7550, तुवर दाल सवा नंबर 7900 से 8100, फूल 9100 से 9300, बेस्ट तुबर दाल 10400 से 11400, बाडेड तुवर दाल 12500, मूंग दाल मीडियम 9200 से 9300, बोल्ड 9700 से 9800, मूंग मोगर 9850 से 10050, बोल्ड 10150 से 10250, उड़द दाल 10000 से 10200, उड़द मोगर 10600 से 10800, बोल्ड 10900 से 11400 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (42-44) 9800, (44-46) 9525, (58-60) 8000. (60-62) 7850 रुपए।