{"vars":{"id": "127470:4976"}}

pulses Rate: चने की बंपर आवक, भाव में गिरावट, अधिक आपूर्ति और आयात के कारण तुवर नरम

इंदौर मंडी में अधिक आपूर्ति और आयात के कारण तुवर के भाव में नरमी देखी जा रही है, जो पिछले साल के उच्चतम स्तरों से काफी नीचे है

 

इंदौर मंडी में अधिक आपूर्ति और आयात के कारण तुवर के भाव में नरमी देखी जा रही है, जो पिछले साल के उच्चतम स्तरों से काफी नीचे है। थोक मंडी भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,000 रुपए प्रति क्विंटल से नीचे चल रहे हैं, जिससे सरकार को खरीद शुरू करनी पड़ी है। मार्च-अप्रैल 2026 में, दालों की कीमतों में लगभग 6 प्रतिशत की नरमी दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि अफ्रीका और म्यांमार से तुवर के बढ़ते आयात ने घरेलू बाजार पर दबाव डाला है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।

जुलाई-जून मार्केटिंग वर्ष के लिए तुवर का स्टॉक 20 प्रतिशत अधिक होने का अनुमान है। विदर्भ, मराठवाड़ा और कर्नाटक में अच्छी नई फसल के कारण आपूर्ति बढ़ी है। सरकार ने मार्च 2026 तक तुबर के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है, जिससे आपूर्ति बनी हुई हैं। उत्पादन केंद्रों पर चने की बंपर आवक हो रही है, जिससे भाव दबे हुए है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में चना काफी मात्रा में आ रहा है।

कारोबार ठंडा चल रहा है। मंडी में 7000 बोरी गेहूं की आवक बताई गई। मिल क्वालिटी गेहूं 2350 से 2400, लोकवन गेहूं 3390, मालवराज 2460, पूर्णा 2700 से 2800, मक्का 1775 रुपए क्विंटल बिकी।

दाल-दलहनों की थोक कीमतें

दलहन: चना कांटा 5650 से 5675, विशाल 5550 से 5650, महाराष्ट्र का विशाल चना 5650 से 5675, काबुली डॉलर 7600 से 9000, रशियन 6200 से 6400, बिटकी 5000 से 5300, मसूर 6000, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7300 से 7500, महाराष्ट्र लाल 7600 से 7800, कर्नाटक 7800 से 8000, निमाड़ी नई 7000 से 7400, मूंग बेस्ट गर्मी का 7700 से 8000, बोल्ड 8200 से 8400, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8500 से 9000, एवरेज 7000 से 8000, हल्का 4000 से 6000 रुपए प्रिंटल।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5150, ऑस्ट्रेलिया 5400, तुवर लेमन 4500, गजरी 6400 व उड़द एफएक्यू 8150 रुपए। गेहूं का
वालें: चना दाल 7000 से 7700, मसूर दाल 8000 से 8100, बेस्ट तुवर दाल 10600 से 11700, ब्रांडेड तुवर दाल 12800, मूंग दाल मीडियम 9800 से 9900, बोल्ड 10300 से 10500, मूंग मौगर 10600 से 10800, बोल्ड 11000 से 11200, उड़द दाल मीडियम 9800 से 10000, बोल्ड 10300 से 10500, उड़द मोगर 10600 से 10800, बोल्ड 11000 से 11200 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (42-44) 10050, (44 - 46) * 9750, (58 - 60) 7700रुपए।