{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rs10 coin : ₹10 के सिक्के पर आरबीआई ने दिया बड़ा बयान, फटाफट पढ़े वरना बढ़ेगी मुश्किलें 

 

Rs10 coin : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में ₹10 के सिक्कों को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। RBI ने स्पष्ट किया है कि ₹10 के सभी सिक्के वैध हैं और इन्हें पूरे देश में कहीं भी इस्तेमाल करने के लिए मान्य हैं। यह जानकारी उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो इन सिक्कों को लेने से इनकार कर रहे थे या उन्हें नकली मान रहे थे। आरबीआई ने कह दिया है कि ₹10 के सिक्के नकली नहीं है बल्कि बैंक के द्वारा तरह-तरह के ₹10 के सिक्के बनाए जाते हैं इसलिए सभी सिक्के अलग-अलग होते हैं।

 रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने कहीं ये बातें 

- ₹10 के सभी सिक्के वैध हैं और इन्हें स्वीकार करना अनिवार्य है।
- 14 अलग-अलग प्रकार के ₹10 के सिक्के जारी किए गए हैं, जिनमें 10 लाइन और 15 लाइन वाले सिक्के शामिल हैं।
- कोई भी व्यक्ति, दुकानदार या व्यापारी इन सिक्कों को लेने से इनकार नहीं कर सकता।
- अगर कोई इन सिक्कों को लेने से मना करता है, तो आप RBI के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14440 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

अगर कोई ₹10 का सिक्का लेने से मन करे तो कर यह काम 

- RBI के नियमों की जानकारी दें और बताएं कि सभी ₹10 के सिक्के वैध हैं।
- टोल-फ्री नंबर 14440 पर शिकायत दर्ज करें।
- जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

RBI के इस बयान से लोगों को राहत मिली है और अब वे बिना किसी चिंता के ₹10 के सिक्कों का उपयोग कर सकते हैं. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने साफ कर दिया है कि ₹10 के सिक्के पूरी तरह से वेद है और इन सिक्कों को लेने से अगर कोई मना करता है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।