{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Sarson ka Bhav : सरसों बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल, सोयाबीन में आया उछाल 

 

किसान और व्यापारियों के अनुसार सरसों बाजार में इस समय लगातार उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है। सप्ताह की शुरुआत में तेजी देखने को मिली, लेकिन बाद के दिनों में बाजार में हल्की नरमी दर्ज की गई। व्यापारियों का मानना है कि बाजार पर इस समय दो विपरीत कारकों का असर दिखाई दे रहा है। एक तरफ खाद्य तेलों में दबाव है, वहीं दूसरी ओर सरसों खल की मजबूत मांग बाजार को सहारा दे रही है।

इसके अलावा इस वर्ष सरसों के भाव लगातार एमएसपी से ऊपर बने हुए हैं, जबकि सरकारी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक नहीं होने से बाजार में अतिरिक्त दबाव की संभावना कम दिखाई दे रही है। बाजार जानकारों के अनुसार निकट अवधि में सरसों बाजार सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर सकता है। पाम ऑयल क्लोजिंग तक मजबूत में रहा। तेज क्रूड ऑयल रैली और सीबीओटी सोया ऑयल में मजबूती से बाजार को सपोर्ट मिला।

लुज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1580 से 1600, मुंबई मूंगफली तेल 1600, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1465 से 1475, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1410 से 1415, मुंबई सोया रिफाइंड 1490, मुंबई पाम तेल 1475, इंदौर पाम 1540, राजकोट तेलिया 2470, गुजरात लूज 1530, कपास्या तेल इंदौर 1465 रुपए।

तिलहन सरसों निमाड़ी (बारीक) 7500 से 7700, रायडा 6500 से 6700, सोयाबीन 4200 से 7200 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 63500 रुपए टन।