Silver Gold Rate : चांदी व सोने के रेट में महागिरावट, एमसीएक्स में मची उथल पुथल
एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में आज सोना व चांदी के रेटों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका-इजरायल का ईरान के बीच में चल रहे युद्ध को देखते हुए सोना व चांदी के दामों में तेजी का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन इस बार विपरित हालात होने के कारण सोना व चांदी के रेटों में महागिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में वीरवार को चांदी में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
जहां पर चांदी के रेटों में वीरवार शाम तक 12 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोने की बात की जाए तो उसके रेटों में एक साथ 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद उसके रेट दो लाख 20 हजार रुपये से भी नीचे आ गए है।
जबकि पिछले माह ही चांदी ने चार लाख रुपये का आंकड़़े को छुआ था। उस समय चांदी व सोना के रेट आम व्यक्ति की पहुंच से बाहर गए थे, लेकिन अब कमी आने के बाद लोगों को राहत मिली है, लेकिन एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में निवेश करने वाले लोगों को भारी नुकसान देखने को मिला है।
चांदी में 29 हजार से ज्यादा की आई गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में वीरवार को चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को चांदी के रेट 248,194 रुपये पर बंद हुए थे। वीरवार को मार्केट खुलते ही चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिला। जहां पर चांदी लगभग तीन हजार रुपये की गिरावट के साथ 245,000 रुपये में खुली। इसके बाद चांदी के रेट में लगातार दबाव देखने को मिला।
वीरवार देर शाम को एमसीएक्स में भारी उथल पुथल देखने को मिली। जहां पर चांदी ने लंबे समय के निचले स्तर को छु लिया। जहां पर चांदी के रेट 2 लाख 20 हजार रुपये से भी नीचे आए गए। जहां पर वीरवार को चांदी के रेटों में लगभग 30 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई। जहां पर चांदी के रेटों में सेकेंडों में डेढ़ से दो हजार रुपये का फेरबदल देखने को मिल रहा था।
सोना के दामों में 12 हजार से ज्यादा गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना के दामों में वीरवार शाम को भारी उथल पुथल देखने को मिली। वीरवार को सोना के रेटों में 12 हजार से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसमें सात हजार रुपये की गिरावट केवल कुछ ही मिनटों में देखने को मिली। वीरवार शाम को सोना के रेट गिरकर 141,121 रुपये पहुंच गए है।
समाचार लिखे जाने तक सोना के रेटों में भारी गिरावट जारी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोना व चांदी के रेटों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।