त्योहारी मांग बढ़ने सोयाबीन तेल के रेट में सुधार, मूंगफली तेल में भी तेजी
त्योहारी सीजन के चलते मूंगफली तेल की कीमतों में तेजी आई है। बताया जा रहा है कि आगामी रक्षांबधन की खरीदी ने जोर पकड़ा है, जिससे खाद्य तेलों के दाम सुधरे है। सोयाबीन में प्लांटों की जरूरत पूर्ति खरीदी चल रही है।
मार्च-अप्रैल की तुलना में मई-जून के दौरान प्रमुख उत्पादक राज्यों की महत्वपूर्ण थोक मंडियों में सरसों की आवक कम हुई और बाजार भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊंचा रहने के कारण सरकारी एजेंसियों को इसकी खरीद में नगण्य सफलता मिली।
तेल-तिलहन की थोक कीमतें
लूज तेल : इंदौर मूंगफली तेल 1410 से 1430, मुंबई मूंगफली तेल 1415, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1170 से 1175, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1105 से 1110 मुंबई सोया रिफाइंड 1200 से 1210, मुंबई पाम तेल 1170, इंदौर पाम 1210. राजकोट तेलिया 2205, गुजरात लूज 1375, कपास्या तेल इंदौर 1210 रुपए।
तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300 से 6500, रायडा 5800 से 6000, सोयाबीन 3550 से 4250 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 31500 रुपए टन। कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2300, देवास 2300, उज्जैन 2300, खंडवा 2275, बुरहानपुर 2275, अकोला 3175 रुपए।
उज्जैन मंडी
गेहूं लोकवान 1800-2935, चना काबली 2741-9141, चना बड़ा 5415-5511, तिल्ली 3700-4200, रायडा 6140, सोयाबीन सफेद 2100-4634, मैथीदाना 4041 रुपए प्रति क्विंटल।
देवास मंडी
गेहूं 1365 से 2880, सोयाबीन 1190 से 4345, काबुली चना 3200 से 8800, चना देशी 2340 से 6401, रायडा 5686 से 6355, मसूर 6137, मक्का 2390, मूंग 6501 से 7180, मटर 3730, तिल्ली 5401 से 8500, मेथीदाना 4000, तुवर 4193 रुपए