{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Soybean Price Surge : सोयाबीन की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, पहुंची इतनी कीमत 

सोयाबीन की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है। इंदौर मंडी में सोयाबीन 5425 रुपए क्विंटल बिका।
 

सोयाबीन की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है। इंदौर मंडी में सोयाबीन 5425 रुपए क्विंटल बिका। तेजी का सबसे बड़ा कारण कम स्टॉक, कम आवक और मजबूत मांग के साथ डीओसी के भाव में तेजी आना बताया जा रहा है।

देश की मंडियों में सोयाबीन की कुल 2 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.15 लाख, महाराष्ट्र में 60 हजार, राजस्थान में 13 हजार व अन्य राज्यों में 12 हजार बोरी सोयाबीन आई।

लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1610 से 1630, मुंबई मूंगफली तेल 1640, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1310 से 1315,
इंदौर सोयाचीन साल्वेंट 1255 से 1260, मुंबई सोया रिफाइंड 1325 से 1330, मुंबई पाम तेल 1280, इंदौर पाम 1315, राजकोट तेलिया 2540, गुजरात लूज 1575, कपास्या तेल इंदौर 1245 रुपए। तिलहन सरसों निमाड़ी (बारीक) 8000 से 8200, रायडा 6300 से 6500, सोयाबीन 3400 से 5425 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 38000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव: धानुका नीमच 5250, एवी एग्रो उज्जैन 5275, बैतूल ऑइल 5400, एम. एस नीमच 5250, प्रेस्टीज देवास 5250, रुचि मांगलिया 5125, प्रकाश पीथमपुर 5175 रुपए।