{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Textile Hub : टेक्सटाइल हब में नई भर्तियों की आएगी लहर, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार 

अमरीका के साथ हुए व्यापार समझौते के बाद निर्यात ऑर्डर धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं, जिससे उद्योग में हायरिंग की गतिविधियां तेज हो रही हैं

 

देश में टेक्सटाइल हब में नौकरियों की बाहर आने वाली है। इसका सबसे ज्यादा असर प्रमुख टेक्सटाइल हब तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी के साथ राजस्थान में दिखाई देने वाला है। आने वाले माह में बड़े पैमाने पर भर्तियां होने की उम्मीद है। अमरीका के साथ हुए व्यापार समझौते के बाद निर्यात ऑर्डर धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं, जिससे उद्योग में हायरिंग की गतिविधियां तेज हो रही हैं।

विशेषज्ञों ने कहा, भारत में करीब 7-10 करोड़ लोग इस सेक्टर में काम करते हैं। 50% टैरिफ से तिरुपुर, सूरत जैसे मैन्युफैक्चरिंग हब में उत्पादन घटाना पड़ा। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार घटा था।

इतनी बढ़ेंगी नौकरियां

इंडियन टेक्सटाइल फेडरेशन के मुताबिक, नए समझौते से हर अतिरिक्त एक अरब डॉलर के निर्यात से करीब 1.50 लाख प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा हो सकती हैं। अर्थशास्त्री मिताली निकोर ने कहा, वैश्विक खरीदार लौट रहे हैं 

ऑर्डर वॉल्यूम में तेजी की संभावना है। तिरुपुर अमरीका को टेक्सटाइल निर्यात करने वाला भारत का सबसे बड़ा केंद्र है, यहां 8 लाख लोग काम करते हैं। निर्यात बढ़ने से अधिक श्रमिकों की जरूरत पड़ेगी। इससे प्रमुख क्लस्टरों में भर्ती तेज होगी।