{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Soybean Mandi Bhav : सोयाबीन की आवक में आई तेजी, भाव में गिरावट जारी 

देश की मंडियों में कुल 1.65 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 85 हजार, महाराष्ट्र में 65 हजार, राजस्थान में 8 हजार व अन्य राज्यों में 7 हजार बोरी सोयाबीन आई
 

देश की मंडियों में कुल 1.65 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 85 हजार, महाराष्ट्र में 65 हजार, राजस्थान में 8 हजार व अन्य राज्यों में 7 हजार बोरी सोयाबीन आई। मलेशिया और इंडोनेशिया में उत्पादन बढ़ने की संभावना ने पाम तेल बाजार पर भारी दबाव बनाया है, वहीं चीन से सस्ते सोया तेल की आमद और सनफ्लावर तेल की आपूर्ति भी पाम की चाल को थामे हुए है। मलेशिया में जुलाई माह के लिए पाम तेल के उत्पादन, निर्यात, आयात, उपयोग तथा बकाया स्टॉक का आधिकारिक आंकड़ा मलेशियन पाम ऑयल बोर्ड (एम्पोब) द्वारा अगले सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है लेकिन उससे पूर्व उद्योग-व्यापार क्षेत्र के अग्रणी विश्लेषकों ने जो अनुमान लगाया है। उससे पता चलता है कि जून की तुलना में जुलाई 2025 की समाप्ति पर वहां पाम तेल का कुल बकाया अधिशेष स्टॉक करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 22.30 लाख टन पर पहुंच गया जो पिछले 19 माह में यानी दिसम्बर 2023 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1350 से 1370, मुंबई मूंगफली तेल 1360, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1205 से 1210, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1145 से 1150 मुंबई सोया रिफाइंड 1210 से 1215, मुंबई पाम तेल 1210, इंदौर पाम 1235, राजकोट तेलिया 2140, गुजरात लूज 1330 कपास्या तेल इंदौर 1290 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6900 से 7100, रायडा 6600 से 6800, सोयाबीन ३९50 से 4600 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 37000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव धानुका नीमच 4840, एवी एग्रो उज्जैन 4750, बैतूल ऑइल 4925, एम. एस नीमच 4825, विप्पी देवास 4750, प्रकाश पीथमपुर 4800, खंडवा ऑइल 4750 रुपए।
कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2३५०, देवास 2३५०, उज्जैन 2३५०, खंडवा 2३२5, बुरहानपुर 2३२5, अकोला ३२७५ रुपए।