{"vars":{"id": "127470:4976"}}

UPI लोगों के खाते से इस तरीके से काट रहा चुपचाप पैसे, बचाव के लिए अपनाए यह तरीका 

ऑटो पे की सुविधा यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है, लेकिन यह सुविधा कभी-कभी नुकसान का कारण भी बन जाती है।
 

अक्सर कई बार देखने को मिलता है कि लोगों के खातों से अचानक ही रुपये कट जाते है। जबकि उस समय उपभोक्ता ने कोई भी यूपीआई अकाउंट तक नहीं खोला है। इसके कारण कई बार उपभोक्ताओं को भारी नुकसान हो जाता है और वह सर्विस लागू हो जाती है जिसकी उसको अब जरूरत नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो इसकी वजह यूपीआई अकाउंट से जुड़ा AutoPay सब्सक्रिप्शन हो सकता है।

कई बार हम ओटीटी प्लेटफॉर्म, मोबाइल रिचार्ज, म्यूजिक स्ट्रीमिंग और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए ऑटो पे चालू कर देते हैं और बाद में भूल जाते हैं। जब हमें पता चलता है कि यह ऑटो पे पर है, तब तक पैसे कट चुके होते हैं, पहले समझें कि ऑटो पे का छिपा हुआ खेल क्या है।

AutoPay का छुपा खेल

ऑटो पे की सुविधा यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है, लेकिन यह सुविधा कभी-कभी नुकसान का कारण भी बन जाती है। ट्रायल खत्म होने के बाद भी सब्सक्रिप्शन जारी रहता है। ऑटो पे एक से ज्यादा ऐप पर एक्टिव होने से कई बार तो ध्यान ही नहीं रहता की आखिर ये कहां से पैसे कट रहे हैं।

ये सभी चीजें मिलकर खर्च को काफी बढ़ा सकती हैं। इसके बाद महीने के अंत में कुछ लोगों को ध्यान आता है कि उनके खाते से बेवजह कितने पैसे कट गए हैं लेकिन आप इसे सरकारी पोर्टल की मदद से बहुत आसानी से मैनेज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे

सरकारी पोर्टल से करें पूरा मैनेजमेंट

दरअसल, NPCI इस समस्या का आसान समाधान पेश कर रहा है। एनपीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.upihelp.npci.org.in) से यूजर्स उनके अकाउंट से संबंधित सभी ऑटो पे पेमेंट मैनेज कर सकते हैं। बस आपको यहां जाकर अपने फोन नंबर से लॉगिन कर लेना है। इसके बाद यहां आपको अलग-अलग UPI एप की सेटिंग में भटकने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। बस यूपीआई से जुड़े आपके सभी ऑटो पे एक ही जगह दिख जाएंगे।

इसके अलावा, आप यहां से किसी भी ऑटो पे को सीधे पोज या हटा भी सकते हैं। किसी ऑटो पे को Pause करने पर यह कुछ वक्त के लिए रुक जाएगा जबकि Revoke करने पर सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से रद्द हो जाएगा यानी यहां से आप खाते से चुपचाप कट रहे पैसे को बचा सकते हैं।