{"vars":{"id": "127470:4976"}}

अब 3 दिन में बन जाएगा पासपोर्ट, वेरिफिकेशन की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

 
Emergency passport: मेडिकल इमरजेंसी हो यह कभी अचानक से विदेश यात्रा करना पड़े तो ऐसे में इमरजेंसी पासपोर्ट काफी सहायता करता है। इमरजेंसी पासपोर्ट बनवाने में बेहद कम समय लगता है। इस पासपोर्ट को आपातकालीन पासपोर्ट भी कहा जाता है। यह पासपोर्ट सीमित समय के लिए जारी की जाती है।
तत्काल पासपोर्ट के लिए इन डॉक्यूमेंट की पड़ती है जरूरत 
 आधार कार्ड
 वोटर आईडी कार्ड
 जाति प्रमाण पत्र
 पैन कार्ड 
 ड्राइविंग लाइसेंस
तत्काल पासपोर्ट बनाने के लिए कितना लगता है खर्च 
 आप अगर अपना तत्काल पासपोर्ट 10 साल के लिए बना रहे हैं तो आपको ₹3500 खर्च करने होंगे। अगर आपका तत्काल पासपोर्ट खो जाता है या क्षतिग्रस्त हो जाता है तो आपको ₹5000 देने होंगे।
तत्काल पासपोर्ट बनाने में कितना समय लगता है
 पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अगर एक बार आप सफलतापूर्वक आवेदन कर देते हैं, तो आपको तीसरे दिन ही पासपोर्ट मिल जाएगा। तत्काल पासपोर्ट में पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं पड़ती। तत्काल पासपोर्ट बनवाने में बेहद कम समय लगता है और बेहद आसानी से आप तत्काल पासपोर्ट बनवा सकते हैं। यह इमरजेंसी के टाइम पर ही बनता है। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान भी नहीं होना होगा ना ही दफ्तरों के चक्कर लगाने होंगे।
 तत्काल पासपोर्ट इन लोगों को नहीं मिलता 
 जिन लोगों के माता-पिता भारत के हैं लेकिन बच्चे भारत से बाहर पैदा हुए हैं।
 जिन लोगों को गृह मंत्रालय ने नागरिकता दी है।
 वे बच्चे जिन्हें विदेशी माता-पिता ने गोद लिया है।
 वे बच्चे जिनके माता-पिता अलग रह रहे हैं लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ है।