बिजली निगम में 2005 पदों पर भर्ती होगी, भर्ती का नोटिफिकेशन जुलाई तक जारी होने की संभावना
May 9, 2026, 10:40 IST
RNE Network.
खुशखबरी ! बेरोजगारों के लिए यह बड़ी खुश खबरी है। उनको रोजगार मिले, इसके लिए बिजली निगम में भर्तियां की जा रही है।
राजस्थान की बिजली कंपनियों में लंबी प्रतीक्षा के बाद बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऊर्जा विभाग ने बिजली निगमों में 2005 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जुलाई तक जारी होने की संभावना है।
भर्ती में सबसे ज्यादा 869 पद जूनियर इंजीनियर ( जेईएन ) के होंगे। इसके अलावा 371 पद जूनियर एजाउंटेंट और 765 पद जूनियर / कॉमर्शियल असिस्टेंट द्वितीय के भरे जाएंगे। ये भर्तियां उत्पादन निगम, प्रसारण निगम और तीनों डिस्कॉम कम्पनियों में जरूरत के मुताबिक होगी।