{"vars":{"id": "127470:4976"}}

टीचर भर्ती में फर्जीवाड़े के 2 साल से फरार आरोपी पकड़े गए, सीनियर टीचर्स भर्ती से जुड़ा हुआ है यह मामला, उसमें गिरफ्तारी

 

RNE Network.

राजस्थान में सीनियर टीचर्स भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप यानी एसओजी ने दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 

दोनों आरोपी डमी कैंडिडेट बिठाकर परीक्षा पास कर सीनियर टीचर बन गए थे और पिछले 2 साल से फरारी काट रहे थे। लगातार ठिकाने बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश कर रहे इन आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा लिया।
 

यह कार्यवाई दिसम्बर 2023 में दर्ज सीनियर टीचर्स भर्ती चीटिंग केस में की गई थी। गिरफ्ताए आरोपियों में अशोक कुमार विश्नोई ( उम्र 29 साल ) निवासी धोरीमन्ना, बाड़मेर और विजय पाल सिंह ( उम्र 30 साल ) निवासी सांचौर , जालौर शामिल है। दोनों पर इनाम घोषित था और लंबे समय से ये पुलिस की पकड़ से बाहर थे।