{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती के प्रवेश पत्र आज होंगे अपलोड, सहायक कृषि अभियंता भर्ती के प्रवेश पत्र भी अपलोड होंगे

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के तत्त्वावधान में पशु चिकित्सा अधिकारी ( पशुपालन विभाग ) परीक्षा और सहायक कृषि अभियंता ( कृषि विभाग ) परीक्षा - 2025 का आयोजन 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 12. 30 बजे और दोपहर 3 से 5.30 बजे तक जयपुर जिला मुख्यालय पर किया जायेगा।
 

परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आज गुरुवार को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन पत्र क्रमांक व जन्मतिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड किये जा सकेंगे। एसएसओ पोर्टल पर लॉगिंग कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश पत्रों को डाउनलोड किया जा सकेगा।