कांस्टेबल भर्ती के खेल कोटे में संशोधन किया, 167 पुलिस कांस्टेबल की होनी है भर्ती, आदेश जारी
Sep 12, 2025, 09:14 IST
RNE Network.
पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा भर्ती - 2025 में आंशिक संशोधन किया है।
एडीजी बिपिन कुमार पांडेय के अनुसार 167 पदों पर जारी विज्ञप्ति में खेलवार रिक्त पदों के वर्गीकरण में बदलाव किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संशोधन केवल पदों के वर्गीकरण से सम्बंधित है। भर्ती की अन्य सभी शर्तें और प्रावधान पूर्ववत रहेंगे। संशोधित सूची और पूरी जानकारी पुलिस विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।