{"vars":{"id": "127470:4976"}}

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, फाइनल रिजल्ट को जल्दी जारी करने के लिए हो रहे प्रयास

 

RNE Network.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती जल्द करने की तैयारियां आरम्भ कर दी है। इस भर्ती की परीक्षा पहले हो चुकी है।
 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गयी है। दीपावली बाद कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से आपत्ति मांगी जायेगी।
 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार छह पारियों की भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अब आपत्तियों की सुनवाई के बाद हम फाइनल आंसर की के साथ फाइनल रिजल्ट भी जारी कर देंगे।