{"vars":{"id": "127470:4976"}}

NEET-UG अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, फीस रिफंड के लिए 14 जुलाई तक मौका

 

RNE Network.

नीट - यूजी परीक्षा की रजिस्ट्रेशन फीस विद्यार्थियों को वापस करने की प्रक्रिया में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ी राहत दी है। यह रजिस्ट्रेशन फीस वापस करने के लिए खाते अपडेट या कन्फर्म करने थे। जिसकी एक तिथि थी मगर कई  विद्यार्थी तय तिथि तक खाते अपडेट नहीं कर पाए, उनको राहत दी गयी है।
 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए ) ने री - नीट - यूजी रजिस्ट्रेशन - फीस रिफंड के लिए अकाउंट कन्फर्म / अपडेट करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 14 जुलाई कर दी है। इस तिथि तक विद्यार्थी अपने अकाउंट कन्फर्म या अपडेट कर सकते हैं। अभी तक करीब 3.79 लाख विद्यार्थियों ने अकाउंट डिटेल्स कन्फर्म नहीं की है।