Chandigarh Jobs : चंडीगढ़ में रेगुलर पदों के लिए निकाली बंपर भर्ती, 6 अप्रैल से इन पदों के लिए होंगे आवेदन
चंडीगढ़ प्रशासन में रेगुलर भर्ती की हरी झंडी दे दी है। जहां पर क्लर्क व स्टेनो टाइपिस्ट की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इसके लिए योग्य आवेदक चंडीगढ़ भर्ती के लिए 6 अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 234 क्लर्क और 23 स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। जहां पर अगले छह माह में भर्ती की पूरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से पहले चरण में 257 पदों को भरा जाएगा।
उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, छह माह में पूरी होगी भर्ती
चंडीगढ़ प्रशासन ने विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया है। इस भर्ती प्रक्रिया को अगले चार से छह माह में पूरा किया जाएगा। आपको बता दे कि यह भर्ती चंडीगढ़ प्रशासन में सेंट्रल सर्विस रूल्स लागू होने के बाद पहली बार निकाली गई है। जहां पर क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर रेगुलर भर्ती की जा रही है।
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के एक से डेढ़ महीने के भीतर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट और स्टेनो टेस्ट आयोजित किया जाएगा। पूरी भर्ती प्रक्रिया को किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराया जाएगा।
चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी हा राजेश प्रसाद की ओर से पर्सनल विभाग को रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस समय चंडीगढ़ प्रशासन में क्लार्क और स्टेनो टाइपिस्ट के कुल 1100 के करीब पद मंजूर है जिसमें से 500 से 600 पद अभी खाली है। अधिकतर पदों पर कान्ट्रैक्ट और आउटसोर्स से ही कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
जानकारी अनुसार इन पदों पर आवेदन के लिए चंडीगढ़ के साथ ही देश के अन्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधित सभी तरह की जानकारी प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है।