{"vars":{"id": "127470:4976"}}

डीएलएड परीक्षा: आवेदन की अंतिम तिथि 20 तक बढ़ी, आवेदन नहीं कर पाने वालों को एक अवसर दिया

 

RNE Bikaner.

डीएलएड परीक्षा में आवेदन करने से कई अभ्यर्थी वंचित रह गए थे, उन सब को एक अवसर और देने का निर्णय राज्य के शिक्षा विभाग ने किया है। डीएलएड प्रथम  वर्ष की परीक्षा के लिए विभाग ने आवेदन करने का शिड्यूल पहले जारी किया हुआ था। अब लाभ देने के लिए शिड्यूल को एक बार तब्दील किया गया है।
 

डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 20 मई कर दिया गया है। पहले विभाग ने आवेदन भरने की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित की हुई थी। शिक्षा विभाग ने जानकारी दी कि कुछ  छात्राध्यापक तकनीकी व अन्य कारणों से परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। उन सभी अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर देते हुए अब अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है।