2026 से 2 साल का एरियर मिलेगा, बेसिक सेलरी भी बढ़ेगी
Sep 30, 2025, 09:37 IST
RNE NETWORK.
8 वें वेतन आयोग को पूरी तरह लागू होने में 2028 तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जनवरी में केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी। लेकिन अभी तक न तो ऑफिशियल नोटिफिकेशन आया , न टर्म्स ऑफ रेफरेंस फाइनल हुए, न ही कमीशन के मेंबर्स की लिस्ट जारी हुई।
हालांकि यह 1 जनवरी 2026 से लागू होगा यानी कर्मचारियों को 2 साल का एरियर मिलेगा। नये वेतन आयोग के लागू होने का फायदा केंद्र सरकार के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और लगभग 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।
लेवल - 1 के केंद्रीय कर्मचारियों की सेलरी 18 हजार से बढ़कर 44 हजार हो सकती है। आयोग 2.46 फिटमेंट फैक्टर लागू कर सकता है।