यूपीएससी परिणाम में उपजाति बताने की भी सिफारिश, परीक्षा परिणाम में अब यह बदलाव करने की है तैयारी
May 7, 2026, 10:22 IST
RNE Network.
यूपीएससी परीक्षा के परिणामों में अब एक और बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बदलाव उप जाति से जुड़ा हुआ होगा। इसको लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गयी है।
केंद्रीय सूचना आयोग ( सीआईसी ) ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) के सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणामों में मुख्य श्रेणियों ( एससी, एसटी, ओबीसी ) के साथ अभ्यर्थियों की उप जाति का विवरण देने की सिफारिश की है। इससे पता चल सकेगा कि आरक्षण का लाभ हाशिये पर मौजूद लोगों को मिल पा रहा है या नहीं।