ऑनलाइन आवेदन का अंतिम अवसर, आरपीएससी कर रहा सहायक कृषि अभियंता की भर्ती
Jul 28, 2026, 09:49 IST
RNE Network.
बेरोजगारों के लिए नोकरी आवेदन करने का अंतिम अवसर। ऑनलाइन आवेदन करने का मिला है अवसर। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर वांछित योग्यता रखने वाले सहायक कृषि अभियंता भर्ती के लिए कार्यक्रमआयोजित कर रहा है और बेरोजगारों को ऑनलाइन आवेदन करने का एक अंतिम अवसर दिया है।
आरपीएससी ने सहायक कृषि अभियंता ( कृषि विभाग ) भर्ती - 2025 के तहत विचारित सूची में शामिल 62 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया है। अभ्यर्थी 28 से 31 जुलाई तक आवेदन संबिट कर सकते हैं।