{"vars":{"id": "127470:4976"}}

माध्यमिक शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, युक्ति अधिकारी ने सभी संयुक्त निदेशकों को पत्र लिखा

 

RNE Bikaner.

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने गत पांच वर्षों में भर्ती कर्मचारियों के दस्तावेजों की रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ( नियुक्ति ) ने सभी संयुक्त निदेशकों को पत्र लिखा है।

इसमें गत 5 साल में भर्ती किये गए सभी कार्मिकों का पूर्व में सत्यापन किया गया था, उन कार्मिकों में से किन - किन का तथा कब - कब सत्यापन किया गया, इसका पूरा ब्यौरा मांगा गया है। रिपोर्ट में भर्ती का नाम एवं वर्ष, कार्मिक का नाम, जन्मतिथि, पद, पदस्थापन स्थान आदि की भी जानकारी मांगी गई है।