{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कोटा में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, पेपर लीक और भर्तियों के मुद्दे पर युवाओं को किया एकजुट होने का आह्वान

 

RNE Network.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दिल्ली से ट्रेन के जरिये कोटा पहुंचेंगे। राहुल गांधी यात्रा के दौरान यात्रियों व युवाओं से संवाद करेंगे।
 

वे स्टेशन से सीधे कोटा के दशहरा मैदान पहुंचेंगे। पहले म्यूजिक कॉन्सर्ट प्रोग्राम में पॉप सिंगर लश्करी और पॉप सिंगर कर्मा प्रस्तुति देंगे। इसके बाद राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम रात 9.30 बजे तक प्रस्तावित है।
 

राहुल रात को ही ट्रेन से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर युवाओं से कोटा पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि बार बार होने वाले पेपर लीक, रदद् परीक्षाएं और अधूरी भर्तिया लाखों युवाओं के सपनों पर चोट है। उन्होंने युवाओं से अपने भविष्य और अधिकारों की लड़ाई में एकजुट होकर आवाज उठाने का आव्हान किया है।