Rajasthan Electricity Corporation Recruitment : 2005 पदों पर आवेदन 5 अगस्त से शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
Rudra News Express Jaipur.
राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर आया है। राज्य की पांचों विद्युत निगमों में कुल 2005 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू होकर 25 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे।
भर्ती प्रक्रिया राज्य की पांचों बिजली कंपनियों—राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (RVUNL), राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम (RVPN), जयपुर, अजमेर और जोधपुर विद्युत वितरण निगमों में की जाएगी।
जानिए किन पदों पर होगी भर्ती?
2005 : कुल पदों पर भर्ती
869 पद : कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer)
371 पद : कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant)
765 पद : कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय
आवेदन कब और कैसे करें?
योग्य अभ्यर्थी 5 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन विद्युत निगमों की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया :
कनिष्ठ अभियंता और कनिष्ठ लेखाकार के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों की टंकण (Typing) परीक्षा भी ली जाएगी।
जारी विस्तृत विज्ञापन में अभ्यर्थियों के लिए सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिनमें श्रेणीवार आरक्षण, पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश शामिल हैं।
हेल्पलाइन भी जारी :
भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 तक संबंधित वेबसाइटों पर अपडेट देख सकते हैं। कार्यदिवसों में हेल्पलाइन नंबर 9414056655 पर भी संपर्क किया जा सकता है।