आरपीएससी ने आरएएस भर्ती 2023 के साक्षात्कार पूरे किए
Oct 15, 2025, 08:53 IST
RNE Network.
अफसरों की कमी से झुझ रहे राजस्थान के लिए ये बड़ी खुश खबर है। राजस्थान को अब शीघ्र ही 972 नये अफसर मिल जाएंगे, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े सुधार हो सकेंगे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं , 2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार कल मंगलवार को पूरे हो गए। आयोग के परिणाम जारी करने पर राज्य को 972 नए अफसर मिलेंगे। इसमें राज्य सेवाओं में 491 एवं अधीनस्थ सेवाओ के 481 पद है। आरएएस मुख्य परीक्षा के आधार पर 2 हजार 168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया। पहले चरण के साक्षात्कार 21 अप्रैल से शुरू हुए थे।