{"vars":{"id": "127470:4976"}}

एसआई भर्ती - 2021 का पाठ्यक्रम जारी हुआ, आरपीएससी दुबारा आयोजित करा रही है यह परीक्षा

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने दोबारा कराई जाने वाली सब इंस्पेक्टर - प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा - 2021 का पाठ्यक्रम वेबसाइट पर  जारी कर दिया है। 
 

आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आयोग की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम का अवलोकन किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि पेपर लीक के चलते सुप्रीम कोर्ट व राज्य सरकार के निर्देशानुसार सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा - 2021 को रद्द किया गया था।