{"vars":{"id": "127470:4976"}}

 एसआई भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड, प्रदेश के 41 चयनित शहरों में आयोजित होगी परीक्षा

 

RNE Network.
 

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 5 और 6 अप्रैल को 1015 पदों के लिए आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 41 चयनित शहरों के 1174 परीक्षा क्रेंद्रो पर दो दिन दो-दो पारियों में सुबह 11 से 1 और दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा। परीक्षा में सात लाख सत्तर हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।